क्या आप जानते है ? Do you know ?
रोजाना पैदल चलने के क्या-क्या फायदे हैं
What are the
benefits of daily walking
किस उम्र में रोजाना कितना
पैदल चलना चाहिए
At what age how much
walking should be done daily?
अमेरिकन कांउसिल ऑफ एक्सरसाइज के मुताबिक जो लोग दिन में कम से कम 2500 कदम
भी चल लेते हैं, उन्हें न चलने वालों की तुलना में कई गुना फायदा होता है. हालांकि
स्टडी में पाया गया कि अगर कोई वयस्क रोजाना 10 हजार कदम चलता है तो उसमें हार्ट
डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज,
मोटापा, डिपरेशन, ब्रेस्ट-कोलोन जैसे कुछ कैंसर आदि का जोखिम बहुत कम हो जाता है.
किस उम्र में रोजाना कितना पैदल चलना चाहिए
At what age how much walking should be done daily
वॉक करना हर उम्र के लिए फायदेमंद है। बात 5 साल
से 60 साल तक की एज ग्रुप की हो तो ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है, कि कौन सी उम्र
के महिला, पुरुष और बच्चों को कितना चलना चाहिए।
·
5 से 18 साल तक - अगर आपकी उम्र 5 साल से
18 साल के बीच है तो आपको 16 हजार से कदम चलना चाहिए। वहीं लड़कियां 13 हजार तक के
कदम चल सकती हैं।
·
19 से 40 साल तक- अगर आपकी उम्र 19 से 40 साल के बीच है तो इस उम्र के पुरुष और
महिलाओं को उन्हें एक दिन में 13 हजार से ज्यादा कदम चलने चाहिए।
·
40 साल के पार- वहीं अगर बात 40 साल के बाद के लोगों की करें तो उनके लिए 12 हजार
कदम आदर्श माने जाते हैं।
·
50 साल तक- अगर आपकी उम्र 50 साल के पार है तो आपको हर रोज 9 हजार से 10 हजार
तक के कदम चलने चाहिए।
·
60 साल से ज्यादा- अगर आपकी उम्र 60 साल के पार है तो, ऐसे में आपको
स्वस्थ्य रहने के लिए हर रोज 7 हजार से 8 हजार कदम चलने चाहिए। यहां पर आप इस बात
का ख्याल रखें की उम्र के एक पड़ाव में आने के बाद आप सिर्फ उतना ही चलें जितना
आपको थकान ना लगे।
नियमित वॉक करने के लाभ
1. जो लोग नियमित वॉक करते हैं उनका वजन संतुलित रहता है। जब
व्यक्ति बिना शारीरिक परिश्रम के सिर्फ खाता है तो उसका वजन बढ़ना लाजमी है। बाद
में यही मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप इसे कम करना चाहते हैं,
तो रोजाना नियमित रूप से पैदल चलें। प्रतिदिन 30-40 मिनट की सैर आपकी अतिरिक्त
कैलोरी को कम करने में मदद करेगी।
2. आज की पीढ़ी में तनाव होना बहुत आम हो गया है। वॉक करने से तनाव
भी कम होता है। जो व्यक्ति तनाव में होता है वह कई मानसिक व शारीरिक रोगों की चपेट
में आ सकता है। सबसे घातक परिणाम मृत्य भी हो सकता है। यह एक धातक विकार है। अगर
आप सुबह सैर करते हैं, तो आप तनाव मुक्त हो सकते हैं। सुबह की ताजगी भरी सैर
मन-मस्तिष्क को शांत करने में मदद करेगी।
3. वॉक करने से दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। जो लोग नियमित
वॉक करते हैं उन्हें दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। सुबह
की नियमित सैर आपको मजबूत बनाती है, जिससे आपको हृदय से जुड़े रोगों से लड़ने में
मदद मिलती है। हृदय की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए पैदल चलना अच्छा विकल्प हो
सकता है।
4. पैदल चलने से डायबिटीज भी कंट्रोल रहती है। मधुमेह अनियंत्रित
जीवनशैली के कारण होनी वाली आम बीमारियों में से एक है। वहीं, अगर आप सुबह घूमने
जाते हैं, तो आप इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। शोध के अनुसार, सुबह 30
मिनट की सैर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ टाइप-2 डायबिटीज से निजात
दिलाने में मदद कर सकती है।
5. अगर आप कठिन व्यायाम किए बिना शरीर को टोंड करना चाहते हैं, तो
रोजाना पैदल चलने की आदत डालें। पैदल चलना एक बढ़िया विकल्प है, जिससे आप पैरों,
पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को टोन कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सुबह सैर पर जाते
हैं, तो जिम जाए बिना आप फिट रह सकते हैं।



