प्रोटीन का वर्गीकरण
प्रोटीन का वर्गीकरण :
1.रेशेदार प्रोटीन : इसमें पॉलीपेप्टाइड की श्रृंखलाएं एक दूसरे
के समानांतर होती है जिनके मध्य हाइड्रोजन बंध , डाई सल्फाइड बंध होते है। यह जल
में अविलेय होती है।
उदाहरण : किरेटिन – बाल , ऊन में
मायोसीन – मांसपेशियों में।
2.गोलिका का प्रोटीन : इसमें पॉलीपेप्टाइड की श्रंखला कुंडलित होकर
गोलीय आकृति ग्रहण कर लेती है यह जल में विलेय होती है।
उदाहरण – इन्सुलिन , एल्बुमिन
प्रोटीन की संरचना एवं आकृति :
प्रोटीन की संरचना का अध्ययन चार स्तरों पर किया जाता है।
3.प्राथमिक संरचना : प्रोटीन की प्राथमिक संरचना इस तथ्य को
निर्धारित करती है की पॉलीपेप्टाइड की श्रृंखला में कितने α- एमिनो अम्ल है तथा उनका क्रम क्या है यदि इनमे
से एक भी एमिनो अम्ल अपने स्थान से हट जाता है और उसके स्थान पर दूसरा एमिनो अम्ल
आ जाये तो नयी किस्म की प्रोटीन बन जाती है।
4.द्वितीयक संरचना : जब प्राथमिक संरचना विशेष आकृति लिए हुए
होती है तो उसे द्वितीयक संरचना कहते है यह संरचना दो प्रकार की होती है।
α-हैलिक्स – यह सर्पिलाकार
होती है इसकी आकृति को दक्षिणावर्ती पेच के समान माना जाता है इसमें अनेक
हाइड्रोजन बंध बनते है। उदाहरण – बाल – उन
β-प्लीटेड शीट संरचना –
इसमें पॉलीपेप्टाइड की श्रृंखला एक दूसरे के पाश्र्व में स्थित होती है , ये
श्रृंखलाएं अधिकतम विस्तारित व खींची हुई होती है। उदाहरण – रेशम
5.तृतीयक संरचना : जब प्रोटीन की द्वितीयक संरचना में अनेक वलन (लिपटना) होते है
तो तृतीयक संरचना का निर्माण होता है जिससे दो प्रकार की आणविक आकृतियां बनती है
जैसे रेशेदार और गोलिकाकार
6.प्रोटीन की चतुष्मक संरचना :यह त्रिविमीय होती है।
इसमें असंख्य वलन होते है। इसकी संरचना को उलझे हुए धागे के समान माना जा सकता है।
पॉलीपेप्टाइड की श्रृंखला में निम्न बंध या बल पाए जाते है
हाइड्रोजन बंध
डाइसल्फाइड बंध
वांडरवाल बल स्थिर वैधुत आकर्षण बल
प्रोटीन्स का वर्गीकरण (Classification of Proteins)
त्रिविम आकृति के आधार पर
रासायनिक संयोजन के आधार पर
विशिष्ट भूमिकाओं के आधार पर
त्रिविम आकृति के आधार पर
1.Fibrous Proteins – ऐल्फा-किरैटिन्स बीटा-किरैटिन्स, कोलैजन, ऐक्टिन, इलास्टिन,
मायोसिन, फाइब्रिनोजन आदि।
2.Globular Proteins – ग्लोबिन, मायोग्लोबिन, हिस्टोन, ग्लूटैलिन्स, प्रोलैमीन्स।
रासायनिक संयोजन के आधार पर
1.Simple Proteins – सारी fibrous एवं कुछ Globular Proteins
2.Conjugated Proteins – न्यूक्लियोप्रोटीन, ग्लाइकोप्रोटीन, लाइपोप्रोटीन हीमोप्रोटीन, फास्फोप्रोटीन्स
आदि।
3.Derived Proteins – प्रोटिओजेज, पेप्टोन्स तथा पालीपेप्टाइड्स।
विशिष्ट भूमिकाओं के आधार पर
Structural Proteins – ऐल्फा-किरैटिन्स, बीटा-किरैटिन्स कोलैजन, इलास्टिन आदि।
Enzymatic Proteins – सभी
एन्जाइम प्रोटीन होते हैं, किन्तु सभी प्रोटीन एन्जाइम नहीं होते है।
Regulatory Proteins – इन्सुलिन, ग्लूकैगाॅन, वृद्धि हार्मोंन, थाइराक्सिन।
Motility Proteins –
ऐक्टिन, मायोसिन।
Transport Proteins –
हीमोग्लोबिन, सीरम ऐल्ब्यूमिन।
Defense Proteins – लिम्फोसाइट,
इन्टरल्यूकिन-2, इन्टरफेरान, थ्राम्बिन, फाइब्रिनोजन आदि।
Nutrient & Storage Proteins – जाइन्स (मक्का), फैसिओलिन (मटर), ग्लूटैलिन
(चावल एवं गेहुँ), केसीन (दूध)।

