भारत के टाइगर रिजर्व घोषित (वर्तमान में 54)
All Tiger Reserves in India in Hindi
भारत
के सभी 54 टाइगर रिजर्व की सूची
प्रोजेक्ट टाइगर क्या है ?
(Project Tiger In Hindi)
भारत में बाघों को संरक्षित रखने हेतु टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) बनाने की शुरुआत प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) के पश्चात शुरू हुयी है। हमें प्रोजेक्ट टाइगर के बारे में निम्न तथ्यों को जानना आवश्यक है :-
प्रोजेक्ट टाइगर भारत सरकार द्वारा वर्ष अप्रैल 1973 में बाघों के संरक्षण हेतु प्रधानमन्त्री इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्रित्व काल में शुरू किया गया कार्यक्रम था। इसके तहत देश में बाघों के संरक्षण हेतु टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित करने की शुरुआत हुयी।
प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत उत्तराखंड में स्थित जिम-कॉर्बेट नेशनल पार्क से की गयी थी जो की एशिया का प्रथम नेशनल पार्क है।
प्रोजेक्ट टाइगर को मूर्त रूप देने के श्रेय राजस्थान निवासी प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी कैलाश सांखला को जाता है जिनके अथक प्रयासों से प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुयी।
प्रोजेक्ट टाइगर के पहले चरण में देश के कुल 9 प्राकृतिक क्षेत्रों को बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) घोषित किया गया था जिसमे मानस, बांदीपुर, पलामू, कान्हा, जिम कार्बेट, रणथंबोर, सिमलीपाल, मेलघाट एवं सुंदरवन शामिल है।
देश में आज 54 टाइगर रिजर्व हैं, जो 75,000 वर्ग किमी
में फैले हुए हैं. देश में बाघों की आबादी 2006 में 1411, 2010 में 1706 और 2014 में
2226 के मुकाबले 2022 में 3,167 हो गई है. एनटीसीए ने प्रोजेक्ट टाइगर के भविष्य के
बारे में कहा कि वैज्ञानिक रूप से गणना की गई वहन क्षमता के आधार पर बाघों के आवासों
में एक व्यवहारिक और टिकाऊ बाघ आबादी का लक्ष्य रहेगा. एनटीसीए के मुताबिक, आबादी
बढ़ाने के लक्ष्य में कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है, क्योंकि देश में बाघों
की आबादी बहुत तेज गति से नहीं बढ़ाई जा सकती है. अगर इनकी आबादी बहुत तेजी से बढ़ाई
गई तो मनुष्यों के साथ इनके संघर्ष में वृद्धि होने की आशंका भी बढ़ जाएगी.
1. कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व 1973-74 (उत्तराखंड)
2. बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व 1973-74 (कर्नाटक)
3. कान्हा टाइगर रिजर्व 1973-74 (मध्यप्रदेश)
4. मानस टाइगर रिजर्व 1973-74 (असम)
5. मेलघाट टाइगर रिजर्व 1973-74 (महाराष्ट्र)
6. पलामू टाइगर रिजर्व
1973-74 (झारखंड)
7. रणथंबोर टाइगर रिजर्व
1973-74 (राजस्थान)
8. सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व
1973-74 (उड़ीसा)
9. सुंदरबन टाइगर रिजर्व
1973-74 (पश्चिम बंगाल)
10. पेरियार टाइगर रिजर्व
1978-79 (केरल)
11. सरिस्का टाइगर रिजर्व
1978-79 (राजस्थान)
12. बक्सा टाइगर रिजर्व
1982-83 (पश्चिम बंगाल)
13. इन्द्रावती टाइगर रिजर्व
1982-83 (छत्तीसगढ़)
14. नामदफा टाइगर रिजर्व
1982-83 (अरूणाचल प्रदेश)
15. नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
1982-83 (आंध्रप्रदेश)
16. दुधवा टाइगर रिजर्व 1987-88 (उत्तर प्रदेश)
17. कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व 1988-89 (तमिलनाडु)
18. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 1989-90 (बिहार)
19. इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व 1992-93 (मध्यप्रदेश)
20. टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व 1993-94 (महाराष्ट्र)
21. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 1993-94 (मध्यप्रदेश)
22. पन्ना टाइगर रिजर्व 1994-95 (मध्यप्रदेश)
23. डम्पा टाइगर रिजर्व 1994-95 (मिजोरम)
24. भद्रा टाइगर रिजर्व 1998-99 (कर्नाटक)
25. पेंच टाइगर रिजर्व 1998-99 (महाराष्ट्र)
26. पक्के टाइगर रिजर्व 1999-2000 (अरूणाचल प्रदेश)
27. नामेरी टाइगर रिजर्व 1999-2000 (असम)
28. सतपुरा टाइगर रिजर्व 1999-2000 (मध्यप्रदेश)
29. अनामलाई टाइगर रिजर्व 2008-09 (तमिलनाडु)
30. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व 2008-09 (छत्तीसगढ़)
31. सत्कोसिया टाइगर रिजर्व 2008-09 (उड़ीसा)
32. काजीरंगा टाइगर रिजर्व 2008-09 (असम)
33. अचानकमार टाइगर रिजर्व 2008-09 (छत्तीसगढ़)
34. डांडेली या काली टाइगर रिजर्व 2008-09 ( कर्नाटक)
35. संजय दुबरी टाइगर रिजर्व 2008-09 (मध्यप्रदेश)
36. मुदुमलाई टाइगर रिजर्व 2008-09 (तमिलनाडु)
37. नागरहोल टाइगर रिजर्व 2008-09 (कर्नाटक)
38. पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व 2008-09 (केरल)
39. सह्याद्री टाइगर रिजर्व 2009-10 (महाराष्ट्र)
40. बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व 2010-11 (कर्नाटक)
41. कावल टाइगर रिजर्व
2012-13 (तेलंगाना)
42. सत्मंगलम टाइगर रिजर्व
2013-14 (तमिलनाडु)
43.मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व 2013-14
(राजस्थान)
44. नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व
2013-14 (महाराष्ट्र)
45. अमराबाद टाइगर रिजर्व 2014
(तेलंगाना)
46. पीलीभीत टाइगर रिजर्व 2014 उत्तर (प्रदेश)
47. बोर टाइगर रिजर्व 2014
(महाराष्ट्र)
48. राजाजी टाइगर रिजर्व 2015
(उत्तराखंड)
49. ओरांग टाइगर रिजर्व 2016
(असम)
50. कमलांग टाइगर रिजर्व 2016
(अरूणाचल प्रदेश)
51. श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व 2021 (तमिलनाडु)
52. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व 2021 (राजस्थान)
53. गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व 2021 (छत्तीसगढ)
54. रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट जिला 30 अक्टूबर 2022 (उत्तर प्रदेश)
भारत के सभी 54 टाइगर
रिजर्व राज्यवार सूची
यहाँ आपको भारत के सभी भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व की राज्यवार
सूची (All 54 Tiger Reserves in India in Hindi, Statewise) प्रदान की गयी है:-
मध्य प्रदेश में 6 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- कान्हा टाइगर रिजर्व
- पन्ना टाइगर रिजर्व
- संजय दुबरी टाइगर रिजर्व
- इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
- सतपुडा टाइगर रिजर्व
महाराष्ट्र में 6 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- सह्याद्रि टाइगर रिजर्व
- पेंच टाइगर रिजर्व
- नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व
- टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व
- मेलघाट टाइगर रिजर्व
- बोर टाइगर रिजर्व
कर्नाटक में 5 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- भद्रा टाइगर रिजर्व
- डांडेली या काली टाइगर रिजर्व
- नागरहोल टाइगर रिजर्व
- बांदीपुर टाइगर रिजर्व
- बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व
तमिलनाडु में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व
- अनामलाई टाइगर रिजर्व
- मुदुमलाई टाइगर रिजर्व
- सत्मंगलम टाइगर रिजर्व
असम में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- काजीरंगा टाइगर रिजर्व
- मानस टाइगर रिजर्व
- नामेरी टाइगर रिजर्व
- ओरांग टाइगर रिजर्व
राजस्थान में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
- मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
- रणथम्बोर टाइगर रिजर्व
- सरिस्का टाइगर रिजर्व
छत्तीसगढ़ में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- इंद्रावती टाइगर रिजर्व
- अंचनमार टाइगर रिजर्व
- उदनती सीतानदी टाइगर रिजर्व
- गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व
उत्तरप्रदेश में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- दुधवा टाइगर रिजर्व
- अमनगढ़ टाइगर रिजर्व
- पीलीभीत टाइगर रिजर्व
- रानीपुर टाइगर रिजर्व
अरुणाचल प्रदेश में 3 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- पक्के टाइगर रिजर्व
- कमलांग टाइगर रिजर्व
- नामदाफा टाइगर रिजर्व
केरल में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व
- पेरियार टाइगर रिजर्व
पश्चिम बंगाल में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- सुंदरवन टाइगर रिजर्व
- बुक्सा टाइगर रिजर्व
उत्तराखंड में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
- राजाजी टाइगर रिजर्व
तेलंगाना में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- अमराबाद टाइगर रिजर्व
- कावल टाइगर रिजर्व
उड़ीसा में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- सतकोसिया टाइगर रिजर्व
- सिमलीपाल टाइगर रिजर्व
झारखंड में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- पलामू टाइगर रिजर्व
मिजोरम में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- डम्पा टाइगर रिजर्व
बिहार में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
आंध्र प्रदेश में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- नागर्जुनासागर – श्रीशैलम
टाइगर रिजर्व
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत
के सभी 54 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) के बारे में
जानकारी प्रदान की गयी है।
Youtube पर जुड़े
https://www.youtube.com/user/deep78347
टेलीग्राम पर जुड़े
https://t.me/chemistrybydsharma
Instagram पर जुड़े
https://www.instagram.com/dr_deependra_sharma/
Facebook पर जुड़े
https://www.facebook.com/deependra.ameta
Youtube पर जुड़े
https://www.youtube.com/c/SPEEDHIGHEREDUCATION
Twitter पर जुड़े
https://twitter.com/DeependrSharma?s=09
koo पर जुड़े



